अब 15 जनवरी तक होगस सर्वेक्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष श्री सी.एल. पटेल ने राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आयोग द्वारा 15 जनवरी तक सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष द्वारा 17 दिसम्बर को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों तथा चिप्स के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के निर्देश दिए गए।
राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य 1 सितंबर से प्रारंभ किया गया है, जिसमें प्रथम समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार 12 अक्टूबर तक अंतिम तिथि निर्धारित थी परन्तु आयोग द्वारा कार्यों की समीक्षा किये जाने पर सर्वेक्षण कार्य पूरा नहीं होने के कारण प्रथम बार 30 अक्टूबर तक तथा द्वितीय बार 30 नवम्बर तक तिथि बढ़ाई गई। विभिन्न कारणों से कार्य पूरा नहीं होने के कारण इस तिथि पुन: 15 जनवरी तक बढ़ायी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे बाकि
आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बलीदाबाजार में 18 ग्राम, गरियाबंद में 77 ग्राम, महासमुन्द में 34 ग्राम, बालोद में 117 ग्राम, बस्तर में 8 ग्राम, बिलासपुर में 166 ग्राम, सूरजपुर में 267. बलरामपुर में 19 ग्राम, गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही में 50 ग्राम, कबीरधाम में 431 ग्राम, दुर्ग में 100 ग्राम, कोरबा में 113 ग्राम, जाजगीर-चांपा में 222 ग्राम, रायगढ़ में 199 ग्राम, सरगुजा में 69 ग्राम में सर्वेक्षण का कार्य आज की स्थिति में अपूर्ण है। आयोग के अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सर्वेक्षण का कार्य हर हाल में निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
नगरीय क्षेत्रों में भी पिछडेे
इसी प्रकार नगरीय निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत सभी निकायों की औसत प्रगति दुर्ग जिला 56, कोरिया जिला 59, बस्तर 65, दन्तेवाड़ा 68, कोरवा 79, शेष 11 जिलों में प्रगति 80 से 95 प्रतिशत हो पाई है। विशेषकर बड़े क्षेत्र जैसे मिलाई चरोदा नगर निगम में 28, दुर्ग नगर निगम 28, मिलाई नगर निगम 12, कोरबा 57, बिलासपुर नगर निगम 73, रायगढ़ नगर निगम 71, चिरमिरी नगर निगम 24 प्रतिशत, जगदलपुर 39 तक की प्रगति हो पाई है। इसी प्रकार नगर पालिका क्षेत्रों में धमधा में 27, पत्थलगांव 58, केशकाल में 55, किरंदुल में 50, गीदम में 56 प्रतिशत, सक्ती में 70 तक की प्रगति हो पाई है। अत: नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी संतोषजनक प्रगति नहीं हुई है। इस संबंध में आयोग द्वारा नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के राज्य नोडल अधिकारियों को निर्धारित अवधि तक सर्वेक्षण पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
