दुर्ग। आपको बता दें की हाल ही में नशे कि हालत में एक शिक्षक ने अपने स्टूडेंट्स से अभद्रता की थी। ठीक वैसा ही एक बार फिर हुआ दुर्ग जिले के रिसाली निगम आयुक्त ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अभद्रता की शिकायत के बाद आयुक्त आशीष देवांगन ने स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार निगम स्वास्थ्य अधिकारी बीते दिनों नशे की हालात में दफ्तर पहुंचे थे। वहीं ड्यूटी के दौरान सहकर्मियों से अभद्रता की। ​शिकायत के बाद मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। वहीं अब इस मामले में आयुक्त आशीष देवांगन ने स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया है। लोग नशे में क्या कर जाते हैं उस समय ये बात उन्हें भी नहीं पता होती है। जब तक इस बात एहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी रहती है।