भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़ती हुई दिख रही है। केरल, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक और नागपुर में चार नए केस मिलने के बाद अब देश में कुल मरीजों की संख्या 39 हो चुकी है। अब तक देश में दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात से नए कोविड वेरिएंट के मरीज सामने आ चुके हैं।
नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच छत्तीसगढ़ में विदेश से लौटने वाले लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। अलग-अलग देशों की यात्रा कर रायपुर लौटे 80 से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल को बंद कर दिए। जिससे उनकी ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है। वहीं अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एफआईआर दर्ज किया है।
बच्चों पर हो सकता है खतरा
अमेरिकी नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के मुताबिक ओमिक्रॉन वेरिएंट शुरूआत में डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले हल्का जरूर है लेकिन चिंताजनक बात ये है कि ये आने वाली पीढ़ी यानी बच्चों को अपना शिकार ज्यादा बना रहा है।


बच्चों में ओमिक्रॉन के लक्षण
जानकारों के मुताबिक बच्चों में भी लक्षण हो सकते हैं जैसे- बहुत थकान, सिर में लगातार दर्द, गले में खराश, भूख नहीं लगना ये सारे लक्षण 12 साल के कम उम्र के बच्चों देखे जा सकते हैं। ओमिक्रॉन वेरिएंट 12 साल के कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार ज्यादा बना रहा है। हालांकि अभी तक देश में बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन नहीं आई है। लेकिन फिर भी आपको बच्चों को महफूज रखने के उपाय अपनाने चाहिए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
