राजनीतिक परिस्थिति, सत्ता-संगठन में समन्वय सहित कई मामलों में चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 14 अक्टूबर को होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बताया गया है कि राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा और कांग्रेस संगठन के कार्यों जानकारी ली जाएगी। कार्यकारिणी के द्वारा प्रदेश संगठन को पूर्व में दिए गए टारगेट के संबंध में जानकारी ली जाएगी।
बताया गया है कि राज्य में मिशन 2023 की तैयारी के लिए बूथ कमेटियों के गठन, बूथ कमेटियों का पुनर्गठन और जिलों अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेंगे। राज्य में 23 हजार से अधिक बूथ कमेटियों के गठन का लक्ष्य दिया गया था। कार्यकारिणी ने बूथ कमेटी के प्रभारियों की नियुक्ति भी की थी। मिशन 2023 के लिए पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रम, उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की वहां पर भूमिका को लेकर भी चर्चा होगी।
सत्ता संगठन में समन्वय
प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाए रखने को लेकर उठाए गए कदम को लेकर विचार किया जाएगा। अब तक सत्ता में पद पा चुके संगठन के लोगों के स्थान पर नए लोगों की नियुक्ति, संगठन के अन्य पदों पर नियुक्ति सहित अन्य मामलों पर चर्चा होगी। साथ ही कार्यकारिणी में बिलासपुर विधायक के खिलाफ डीसीसी के प्रस्ताव और अन्य मामलों को भी रखें जाने की संभावना है।
13 को आएंगे पुनिया और यादव
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव को विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा 13 अक्टूबर बुधवार को शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8.30 बजे वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
14 अक्टूबर गुरूवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे। रात्रि 8.20 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
