छत्तीसगढ़ सरकार के 17 दिसंबर 2021 को 3 साल पूरा होने पर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रन फ़ॉर सीजी प्राइड दौड़ का आयोजन 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं इस श्रृंखला में रन फ़ॉर सी जी प्राइड, स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें शामिल होने की अंतिम पंजीयन तिथि 12 दिसंबर है। शेष तीन प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण और पंजीयन की जानकारी https://www.cgmodel.in पर देख सकते हैं। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उक्त वेबसाइट में जाकर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, उम्र आदि दर्ज कराना होगा।