भाई दूज भाई और बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। भाई दूज को भैया दूज भी कहा जाता है। इस दिन बहनें भाई को टीका करती है, टीका करने के बाद आरती करती हैं, बदले में भाई गिफ्ट देते हैं। भाई दूज के दिन बहन अपने भाई की मंगल कामना और लंबी आयु की प्रार्थना करती है। भाई बहन के आत्मीय स्नेह के पर्व भाई दूज के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहनें श्रीमती विजयलक्ष्मी वर्मा और श्रीमती संगीता वर्मा ने मुख्यमंत्री के भिलाई 3 निवास में मुख्यमंत्री बघेल को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके स्वस्थ्य, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।
भाई दूज का है आया शुभ त्योहार;
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार;
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट;
बना रहे यह बंधन हमेशा खूब।
भाई दूज की शुभ कामनाएं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
