रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मे जमीन विवाद के चलते महिला को अपने ही जेठ ने टंगिया से 3 बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। यह पूरा मामला थाना क्षेत्र के छिंदपुर गांव बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, छिंदपुर निवासी अमेरिका बाई (38) पति गिरधारी श्रीवास की मौत के बाद अपने सास ससुर के साथ गांव में रहती थी। रोज की तरह आज सुबह वह काम कर घर के पास की जमीन पर कंडा पाथ रही थी। इस दौरान उसका जेठ बनवारी श्रीवास (44) करीब 10 बजे मौके पर पहुंचा और जमीन को लेकर अमेरिका बाई से विवाद करने लगा। दोनों परिवार के बीच में जमीन को लेकर पुराना विवाद था। आज फिर से जब विवाद हुआ तो बनवारी ने पहले तो झगड़ा किया फिर घर के अंदर गया, टंगिया लाया और महिला के गले में 3 बार मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल किया

हत्या के बाद बनवारी मौके से फरार हो गया। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त घटनास्थल पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने जब महिला की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं कुछ देर बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जमीन को लेकर पुराना विवाद

परिजनों ने बताया कि आरोपी बनवारी और उसके भाई गिरधारी श्रीवास का पास की ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था कुछ महीने पहले ही बनवारी ने अमेरिका बाई के पति गिरधारी के साथ हाथापाई हुई थी । जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी। मामला हरदीबाजार चौकी में दर्ज भी हुआ था। हालांकि समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। मगर 4 महीने पहले ही गिरधारी की किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।