अब तक तीन देशों का दल पहुंचा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर को होने जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए आज उज्बेकिस्तान के नृत्य कलाकारों का दल दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली से कलाकारों का यह दल जल्द ही रायपुर पहुंचेगा। इससे पहले विदेशी कलाकारों की टीम का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। सबसे पहले नाइजीरिया के कलाकार रायपुर पहुंचे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होने फिलिस्तीन की टीम भी रायपुर पहुंची गई है। महोत्सव में भाग लेने वाली लगभग सभी टीमें 27 अक्टूबर तक रायपुर पहुंच जाएगी। 28 अक्टूबर को इन कला दलों के मार्चपास्ट के साथ भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज होगा। तीन दिनों तक चलने वाला आदिवासी नृत्य महोत्सव, विदेशी और देशी कलाकारों के संगम से विविध कला रंगों में सराबोर, भव्य और काफी मनोरंजक होगा।