रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज ने उन्हें सदस्यता दिलाई। प्रोफेशनल कांग्रेस, कांग्रेस का ही एक अंग है।
गौरतलब है कि तीजन बाई वह शख्सियत हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी की पहचान को न केवल देश में, बल्कि पूरे विश्व में प्रसारित किया है। छत्तीसगढ़ में उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। वे छत्तीसगढ़ में पंडवानी की पर्याय मानी जाती हैं। इसीलिए प्रोफेशनल कांग्रेस में उनका शामिल होना छत्तीसगढ़ की राजनीति, कला जगत के अलावा आमजन के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
