नई दिल्ली के बिकानेर हाउस में छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति से देश की राजधानी दिल्ली के लोग रुबरु हुए। यहां आए मेहमानों ने लोक संगीत, लोक कला को जाना समझा। लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य के माध्यम से समां बांधा। वहीं, छत्तीसगढ़ी पकवानों फरा, चीला की खुशबू भी बिखरी, जिसका मेहमानों ने जमकर स्वाद लिया। यहाँ आए लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ न केवल छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का मज़ा लिया बल्कि उनके साथ सेल्फ़ी भी ली।

अगर छत्तीसगढ़ी पकवानों की बात करे तो छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जहाँ आपको हर मौसम में एक त्यौहार और हर त्यौहार में छत्तीसगढ़ी व्यंजन पकवान का अपना महत्त्व रखता है। पकवानों में जैसे ठेठरी , गुलगुल भजिया ,करी , सोहारी,चीला, अईरसा,खुरमी, फरा ,देहरौरी जैसे विभन्न पकवानों ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में पहचान बनाई है।