जशपुर। जिले में एक महिला को एक ही बार में कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लगा दिया। जिसके बाद अब महिला और उसके परिजन इस इंजेक्शन के होने वाले साइड इफेक्ट की संभावना को लेकर डरे हुए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है। बता दें ये मामला पत्थलगांव के पाकर गांव ग्राम पंचायत का है।
जानकारी के मुताबिक रेवती यादव ने बीते अप्रैल महीने में कोविशील्ड का पहला टीका लगाया था। जिसके बाद टीकाकरण महाअभियान के दौरान वह 9 दिसंबर को दूसरा डोज लगाने गई। तो स्वास्थ कार्यकर्ता ने एक ही हाथ पर दो बार वैक्सीन लगा दी। जिसके बाद महिला ने इस बात पर आपत्ति जताई तो स्वास्थकर्ता ने कहा कि गलती से एक वैक्सीन दो बार लग गई है, लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। डबल वैक्सीन लगने के बाद महिला ने लिखित में इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है।
फोटो शूट नहीं हुआ था इसलिए दुबारा लगाई वैक्सीन
जब महिला के पति गिरधारी यादव से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि 9 दिसंबर को जब उनकी पत्नी रेवती को टीका लगा दिया गया और टीका लगाकर जब वह जाने लगी तो उसे यह बोलकर दुबारा बुला लिया गया कि टीका लगाने का फोटो शूट नहीं हुआ है। उसे सेल्फी के लिए दुबारा बुला लिया गया और फोटो लेते-लेते एक और वैक्सीन लगा दी गई।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
