प्रदेश प्रभाारी पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि महंगाई बढऩे के लिए कोई प्राकृतिक कारण नहीं है, इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। पीएल पुनिया ने कहा कि 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करने पर भी कई राज्यों में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये से ज्यादा हैं। हर चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं। यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई अधिक बढ़ी।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रवार्ता में पंजाब और राजस्थान के पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने के बाद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अब तक कम नहीं किया इस सवाल पर पुनिया ने कहा, छत्तीसगढ़ के पड़ोंसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की दरों को देखने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार भी वैट घटाने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार इस पर जल्द निर्णय लेगी। वैसे भी यहां पर अन्य राज्यों से वैट पहले से कम है।
नोटबंदी से अर्थ व्यवस्था हुआ डांवाडोल
नोटबंदी से अर्थ व्यवस्था डगमगाई, जो अब तक पटरी पर नहीं आ सकी। यूपीए सरकार में एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल में 9 रुपये 30 पैसे थी, अब 23 रुपये 28 पैसे है। इसी तरह डीजल में यूपीए सरकार के समय एक्ससाइज ड्यूटी 3 रुपये 46 पैसे थी जो अब बढ़कर 28 रुपये 37 पैसे है। उन्होंने कहा, यूपीए सरकार अपने कार्यकाल में साल भर में 99 हजार करोड़ एक्साइज ड्यूटी वसूल करती थी। जबकि एनडीए सरकार 4 लाख 91 हजार करोड़ रुपये प्रति प्रतिवर्ष वसूल कर रही है। पिछले 7 सालों में केंद्र सरकार ने 25 लाख करोड़ रुपये एक्ससाइज ड्यूटी वसूल किये। केंद्र सरकार कोरोना काल में भी एक्ससाइज ड्यूटी से पैसे वसूलते रही। कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते गए।
भाजपा की जमीन बचाने आरएसएस जुटी
खिसकती जमीन बचाने में जुटी भाजपाइस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस को लग रहा है कि भाजपा की जमीन खिसक रही है, इसलिए सक्रिय हुए है। अपने तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने मदकूद्वीप में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर सर संघचालक मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा, आरएसएस राजनीतिक दल की तरह से पूरा जोर लगाए हुए है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
