दुर्ग। निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश में बैठे लोगों के लिए जिला रोजगार कार्यालय सुनहरा मौका लेकर आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 27 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव की जॉब के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक मीनल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड स्मृति नगर भिलाई में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के पद के पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इसके लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में सुबह से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा।
इस प्लेसमेंट कैंप में ग्रेजुएट उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के लिए शैक्षणिक अर्हता एमबीए मार्केटिंग निर्धारित की गई है। इसके लिए नियुक्ति स्थल भिलाई रहेगा। जिन उम्मीदवारों के पास इस कार्य का अनुभव होगा उन्हें वरीयता दी जाएगी। कंपनी ने इन पदों के लिए अच्छी सेलरी देने का भी वादा किया है।
ज़रूरी डाक्यूमेंट्स
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल व जिरॉक्स कॉपी लाना होगा। इसके साथ उन्हें निवास, जाति, जिला रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा। उम्मीदवारों को नियत तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के सूचना बोर्ड या विभागीय वेबसाइट से ली जा सकती है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
