सूरजपुर। जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 31 दिसंबर को कार्यालय परिसर में प्लेसमेन्ट कैंप का आयोजन किया जायेगा जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक एस.एस.सी.आई. सेक्योर्टी एंड इन्टेलीजेन्स सर्विराज इस्टर्न इन्डिया प्राइवेट लिमिटेड सिंगरौली मध्यप्रदेश द्वारा रिक्त पदो पर भर्ती किया जाना है।

किन पदों पर होगी भर्ती

सिक्योरिटी गार्ड – 200 पद, योग्यता 10वीं पास और ऊँचाई 167.5 से.मी.,
सिक्योरिटी सुपरवाइजर – 50 पद 12वीं पास, वाहन चालक 10 पद 10वीं पास,
कस्टोडियन – 100 पद पर स्नातक पास योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा – 21 से 36 वर्ष के बीच आयु होने चाहिए।

इच्छुक आवेदक उक्त 31 दिसंबर को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।