बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहाँ पुलिस ने धुरवागुड़ी नाला के पास से 71 नग हीरों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हीरा पत्थर बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में है। जिस पर अमलीपदर थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जिस पर एसपी जे आर ठाकुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस की स्पेशल सेल ने जगमोहन नागेश पिता स्व शिवप्रकाश नागेश को रोककर पूछताछ तलाशी किया गया जिस पर आरोपी के पास से सफेद रंग के कागज में लिपटा 71 नग हीरा जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में 10 लाख बतायी जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पायलिखण्ड प्रतिबंधित क्षेत्र से हीरों को चोरी कर लाया था। और उसे बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ धारा 4, 21 माइनिंग एक्ट की धारा 379 के तहत कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलीपदर नवीन राजपूत, स ऊनि संतराम साहू, प्रधान आरक्षक नकुल सोरी, पुलिस स्पेशल टीम के प्रधान आरक्षक अंगद राव, चूणामणि देवता, दीप्तनाथ प्रधान, आरक्षक सुशील पाठक, यादराम ध्रुव, जयप्रकाश मिश्रा, रवि सिन्हा, हरीश साहू, रिजवान, रूपेश जैसवाल की सराहनीय भूमिका रही।