- कमेटी की रिपोर्ट के बाद हफ्ते भर में कार्रवाई
रायपुर। बैकुंठपुर नगर पालिका क्रॉस वोटिंग के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को जीत मिली है। कुछ लोगों के द्वारा क्रास वोटिंग की गई है, उन पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने भी कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए था, जो भी हुआ बहुत गलत हुआ है। मामले की कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही है। बता दें कि बैेकुंठपुर नगर पालिका क्रास वोटिंग मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई है।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने वहां पर जीत दर्ज की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को इस पर ध्यान देकर त्वरित और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश प्रभारी भी दौरे पर आ रहे हैं। उनसे भी मामले को लेकर चर्चा होगी। इधर पीएल पुनिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। पत्रकारों से बैंकुठपुर नगरपालिका चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, जिन्होंने पार्टी के साथ गलत किया उन दोषियों के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों का बहुमत होने के बाद भी उनका अध्यक्ष नहीं बन सका। कांग्रेस पार्षदों पर क्रास वोटिंग का आरोप लगा है। अब बैेकुंठपुर नगर पालिका क्रास वोटिंग मामले को लेकर इन पर पार्टी की गाज सकती है।
ये भी पढ़ें: नगर निगमों में मेयर और सभापति का चुनाव, आज शाम तक चरोदा को मिल जाएगा नया महापौर
बनी जांच समिति
कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों का बहुमत होने के बाद भी उनका अध्यक्ष नहीं बन सका। वहीं शिवपुर चरचा नगरपलिका में उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्षदों पर क्रॉस वोटिंग के आरोपों की जांच कराने कांग्रेस ने पूर्व विधायक बोधराम कंवर की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति से प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। पूर्व विधायक कंवर की अध्यक्षता में बनी कमेटी में चुन्नीलाल साहू उपाध्यक्ष और अर्जुन तिवारी महामंत्री पीसीसी को सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षक अध्यक्ष चुनाव के समय गए ही नहीं
कोरिया जिले के बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों का बहुमत होने के बाद भी उनका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पार्षदों के क्रास वोटिंग के कारण नहीं बन पाया इस मामले को लेकर कांग्रेस में राजनीति गरमा गई है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने रायपुर पहुंचने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव डहरिया और विधायक अंबिका सिंहदेव से चर्चा की। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि बैंकुठपुर में अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बनाए गए कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक पारसनाथ राजवाड़े और अमरजीत चावला वहां गए नहीं थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अहमद ने भी इस दौरान पार्षदों से न तो संपर्क किया और न ही चुनाव के संबंध में जानकारी लिया। प्रभारी के सामने इस बात का खुलासा होने के बाद यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस संगठन पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष पर गाज गिर सकती है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
