बूस्टर डोज का था सबको इंतजार फाइनली आप सभी का इंतजार हुआ ख़त्म ,10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोमॉर्बिडिटी वाले 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को दी जानी है प्रिकॉशन डोज।

गाइडलाइन के मुताबिक, प्रिकॉशन डोज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की तारीख से नौ महीने (39 हफ्ते) बाद ही ली जा सकती है। जब भी संबंधित व्यक्ति प्रिकॉशन डोज के लिए एलिजिबल हो जाएगा, तो कोविन उसे टेक्स्ट मैसेज भेजकर यह सूचित करेगा कि उसे तीसरी डोज या प्रिकॉशन डोज लगनी है।

गाइडलाइन के मुताबिक, प्रिकॉशन डोज या तीसरी डोज लेने के बाद इसकी जानकारी लाभार्थी के वैक्सीन सर्टिफिकेट में दिखने लगेगी।