जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए धान के अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए अभी से तैयारियां शुरु हो गई हैं। पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की आवक को रोकने के लिए कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर सीमावर्ती मार्गों में चेकपोस्ट बना दिए गए हैं। साथ ही उड़नदस्ता दलों को भी सक्रिय कर दिया गया है। शुक्रवार को बकावंड विकासखंड के सीमावर्ती मार्गों में बनाए गए जांच नाकों का निरीक्षण अनुविभागीय दण्डाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भानपुरी एसडीओपी घनष्याम कामड़े और बकावंड के नायब तहसीलदार सहित संबंधित क्षेत्र के पटवारी भी शामिल थे। ओडिशा से आने वाले धान के परिवहन को रोकने के लिए नलपावंड, तारापुर, कोलावल, पोटियावंड और बदलावंड में जांच नाके बनाए गए हैं। अधिकारियों द्वारा जांच नाकों का निरीक्षण करने के साथ ही इन क्षेत्र के ग्रामीणों से भी अवैध परिवहन पर रोकथाम के लिए सहयोग की अपील की गई।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
