रक्षा मंत्रालय के दक्षिणी कमान पुणे में इन दिनों 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकली है। यहां जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित कुल 97 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी हैं सरकारी नौकरी के इंतजार में तो जरूर करें अप्लाई

आवेदन करने की तिथि
योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट
इस वेबसाइट ambala।cantt।gov।in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों पर भर्ती

सब डिविशनल ऑफिसर (II) 89 पद,
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 7 पद,
हिंदी टाइपिस्ट – 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं सब डिविशनल ऑफिसर और हिंदी टाइपिस्ट के पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

अभ्यर्थी की उम्र
18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी के आयु की गणन 15 जनवरी 2022 से की जाएगी। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।