नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। भारतीय वायु सेना में 317 पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2021 से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
एई- 129 पद
एसएससी– 77 पद
एडमिन- 51 पद
एलजी- 39 पद
एक्ट- 21 पद
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें और योग्यता के अनुसार आवेदन करें। फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्र 20-24 साल और ग्राउंड ब्रांच के लिए 20-26 साल है।


आवेदन शुल्क
इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वालों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि विशेष प्रवेश वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड के जरिए होगी। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
