पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नोटिफिकेशन जारी कर उम्मीदवारों से लाइनमैन के अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं। वायरमैन और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में ITI करने वाले उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए PSPCL की ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
पदों की संख्या : 600
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख – 24 नवंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख – 15 दिसंबर 2021
योग्यता
वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई किए हुए उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर होगा। वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के आईटीआई में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट बनाई जाएगी। भर्ती में उच्च योग्यता के लिए कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा।


ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर एक नोटीफिकेशन दिया होगा जिस पर लिखा है ‘Apprenticeship Training of Lineman Session 2021’
इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी।
अब कैंडिडेट्स New Registration Tab पर क्लिक करें। ऐसा करने पर भी एक नई विंडो खुलेगी।
यहां रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन करें और एक प्रिंट निकालकर जरूर रख लें।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
