दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए है । डीएसएसएसबी इंजीनियर भर्ती के तहत कुल 800 से अधिक वैकेंसी है। इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी है।

किन पदों पर होगी भर्ती

जूनियर इंजीनियर सिविल-575
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल-116
सेक्शन ऑफिसर इलेक्ट्रिकल -1
असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल-10
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल-151

योग्यता

जूनियर इंजीनियर- इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
असिस्टेंट इंजीनियर- इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में बैचलर डिग्री मांगी गई है।

जरुरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 जनवरी 2022
आवेदम की अंतिम तिथि -9 फरवरी 2022

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आवेदन डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है वही परीक्षा और पदों से जुडी जानकारी भी पप्राप्त कर सकते है।