Registration camp for recruitment of security personnel in SIS from 16 to 22 December

कार्यालय जिला कौशल विकास प्रधिकरण कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद् नई दिल्ली एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत, एस.आई.एस. गु्रप के सभी कंपनियों द्वारा विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय, निजी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के औद्योगिक संस्थानों, खान, शिक्षण संस्थान, होटल, हॉस्पिटल, मॉल, मेट्रो एवं एयरपोर्ट पर स्थाई नियुक्ति प्रदान की जा रही है।

इस हेतु कोण्डागांव जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र अन्तर्गत बेरोजगार ईच्छुक युवकों के लिए एसआईएस (सिक्यूरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड) द्वारा सुरक्षाकर्मी के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन सभी विकासखण्डों मेें कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार पंजीयन शिविरों में संख्या कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इसके लिए पंजीयन शिविर 16 से 22 दिसम्बर 2021 तक आयोजित किये जायेंगे। जिसके अनुसार 16 दिसम्बर को जनपद पंचायत माकड़ी, 17 दिसम्बर को जनपद पंचायत बड़ेराजपुर, 20 दिसम्बर को जनपद पंचायत फरसगांव, 21 दिसम्बर को जनपद पंचायत केशकाल में तथा जिला मुख्यालय में 22 दिसम्बर को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस हेतु ईच्छुक उम्मीद्वार आवश्यक दस्तावेजो के साथ पंजीयन शिविर में उपस्थित हो कर पंजीयन करा सकते है।