क्या आपको पता है की चीन में हाल ही में एक प्राचीन शहर की खोज हुई है। यह खोज एक रिसर्च टीम ने की है। बताया जाता है कि ये शहर गुमनाम हो चुका था। लेकिन ये सोचने वाली बात है कि आखिर चीन के पूर्व में 5,300 साल पहले बने शहर की आबादी अचानक गायब कैसे हो गई थी? इसका कारण जानकर शोधकर्ता तो हैरान हुए ही अब आप भी हैरान हो जाएंगे। शोधकर्ताओं की मानें तो चीन के लियांगझू शहर में स्थित खंडहर की हालत से सहज ही ये कल्पना की जा सकती है कि उस वक्त की कृषि और जलीय व्यवस्था समेत यहां की संस्कृति बेहद उन्नत होगी।
शोध के मुताबिक ये शहर भी बहुत ही खूबशूरत हुआ करता था। यहां के लोगों ने बेहतरीन वास्तुशिल्प संरचनाओं और प्रणालियों का निर्माण किया। इसमें नहर, बांध और जलाशय जैसी चीजें शामिल थीं। यही वजह थी कि लियांगझू को ‘पूर्व का वेनिस’ कहा जाता था। लेकिन सवाल ये है कि आखिर प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ये शहर गायब कैसे हुआ? समझ ये नहीं आ रहा कि ये सब गायब कैसे हो गया?
READ MORE : https://nukkadnews.in/the-chief-minister-appreciated-the-courage-of-the-daughters-who-did-the-farming-themselves-instead-of-oxen-to-help-the-father/
बाढ़ को बताया गया था कारण
ज्यादातर शोधकर्ता इसके पीछे किसी तरह की बाढ़ को कारण मानते हैं। ऑस्ट्रिया में यूनिवर्सिटी ऑफ इंसब्रुक के एक भूवैज्ञानिक के मुताबिक संरक्षित खंडहरों पर मिट्टी की एक पतली परत पाई गई, जो प्राचीन सभ्यता के अंत और यांग्त्जी नदी या पूर्वी चीन सागर की बाढ़ की ओर इशारा करती है। साथ ही ये शहर की आबादी अचानक गायब होने की ओर भी इशारा करती है।
READ MORE : https://nukkadnews.in/hina-khan-did-bold-photoshoot/
नई टीम ने सुलझाई ये गुत्थी
इस गुत्थी को नए अध्ययन ने बहुत हद तक सुलझा दिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना के हैवेई झांग के नेतृत्व में प्रो. स्पॉटल और शोधकर्ताओं की टीम ने यहां ज्यादा गहराई तक खुदाई की। उन्होंने इस क्षेत्र में पानी के नीचे दो गुफाओं से खनिज संरचनाओं की जांच की। जहां हजारों साल पुरानी यहां की जलवायु परिस्थितियां और कैमिकल सिग्नेचर संरक्षित हैं।
कई दशकों तक हुई थी बारिश
रिसर्च टीम के मुताबिक भारी मानसून बारिश के कारण संभवतः यांग्त्ज़ी नदी में बेहद भीषण बाढ़ आई, जिसकी वजह से यहां बने बांध और नाले उसमें तबाह हो गए। जिससे लियांगझू शहर का अस्तित्व खत्म हो गया। बताया जाता है कि ये बारिश कई दशकों तक हुई थी। इसका नतीजा ये हुआ कि बड़ी संख्या में लोगों ने यहां से पलायन शुरू कर दिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
