Roopi Gill Cannes 2026 Punjabi Look इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में पंजाबी अभिनेत्री रूपी गिल ने अपने देसी अंदाज और ट्रेडिशनल पंजाबी आउटफिट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 28 साल की एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल मंच पर पंजाबी संस्कृति को बेहद खूबसूरती से रिप्रेजेंट किया। उनके इस शाही लुक को फैन्स और फैशन लवर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
ट्रेडिशनल पंजाबी आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत
कान 2026 में रूपी गिल आइवरी रंग के खूबसूरत शरारा सेट में नजर आईं। इस आउटफिट पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल प्रिंटिंग की गई थी, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया। Roopi Gill Cannes 2026 Punjabi Look में उन्होंने छोटे कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड शरारा पैंट पहनी थी।
अपने लुक को खास बनाने के लिए रूपी ने पोल्की-कुंदन ज्वेलरी, मैचिंग झुमके और गोल्डन चूड़ियां कैरी कीं। उनका यह देसी अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म ‘चढ़दी कला’ का किया प्रमोशन
कान फिल्म फेस्टिवल में रूपी गिल अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘चढ़दी कला’ का प्रमोशन करने पहुंचीं। यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया है। इसमें एमी विर्क, हिम्मत संधू और रूपी गिल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
Roopi Gill Cannes 2026 Punjabi Look के साथ फिल्म का प्रमोशनल मोमेंट भी काफी चर्चा में बना हुआ है। पंजाबी सिनेमा के दर्शक इसे इंडस्ट्री के लिए गर्व का पल बता रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें
रूपी गिल ने अपने कान लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कान के कार्पेट पर पंजाब की मिट्टी।” इस पोस्ट के बाद फैन्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Punjabi Look को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किया कि एक्ट्रेस ने इंटरनेशनल मंच पर भारतीय और पंजाबी संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया है।
म्यूजिक इंडस्ट्री से फिल्मों तक का सफर
रूपी गिल का असली नाम रूपिंदर कौर गिल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी। साल 2018 में उन्होंने फिल्म ‘अश्के’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। फिल्म में निभाए गए उनके ‘नूर’ के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अब तक वह ‘मां दा लाडला’, ‘परिंदा पार गया’, ‘जट्ट नू चुड़ैल टकरी’, ‘बीबी रजनी’ और ‘मझाइल’ जैसी कई पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आज Roopi Gill Cannes 2026 Punjabi Look इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें – National Doubles Squash मेंअभय-वेलावनकीदमदारजीत, सेमी फाइनल में बनाई जगह
Adnan Sami के नए गाने ‘Lipstick’ का बड़ा खुलासा
