Run for CG Pride' organized today on the occasion of completion of three years of Chhattisgarh Government

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर एक खास दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद 17 दिसंबर के दिन कांग्रेस को 15 साल बाद सत्ता सुख मिला। अब इसका जश्न मनाया जा रहा है।

कांग्रेस का दावा है कि राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है। ऐसे मौके पर आज सुबह 6.30 बजे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ हो चुकी है। भगत सिंह चौक से शुरू होकर यह दौड़ दो अलग-अलग मार्गों से गुजरकर पुनः अपने प्रारंभिक स्थल भगत सिंह चौक पर लौटेगी। दौड़ को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें एक 5 किलोमीटर की दौड़ महिला-पुरुष श्रेणी में होगी। इसमें 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, पी.डब्लू.डी. चौक (मजार चौक), इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 14 दिसबंर 2021 को ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाएगा।

आज सुबह 6.30 बजे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ हो चुकी है। भगत सिंह चौक से शुरू होकर यह दौड़ दो अलग-अलग मार्गों से गुजरकर पुनः अपने प्रारंभिक स्थल भगत सिंह चौक पर लौटेगी। दौड़ को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें एक 5 किलोमीटर की दौड़ महिला-पुरुष श्रेणी में होगी। इसमें 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, पी.डब्लू.डी. चौक (मजार चौक), इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

वहीं वरिष्ठ नागरिक व 14 साल से कम उम्र के बच्चों की एक श्रेणी रखी गई है। इस वर्ग में 14 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। इनके लिए कलेक्टर चौक, राजभवन चौक के आगे सी.जी. आर.आर.डी.ए., इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।