रायपुर। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाएं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती, रिकॉर्ड अपडेशन और ऋण पुस्तिका के प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में निपटाएं। उन्होंने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण प्रभावित किसानों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत सहायता प्रदान की जाए। इस संबंध में राजस्व मंत्री ने विभागीय सचिव को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर राजस्व प्रकरणों को तत्परता से निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
राजस्व मंत्री ने कहा है कि जनसंपर्क भ्रमण के दौरान उन्हें राजस्व प्रकरणों के संबंध में काफी शिकाएते मिल रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए राजस्व मंत्री ने राजस्व सचिव को तत्काल राजस्व प्रशासन में कसावट लाने और राजस्व प्रकरणों का निराकरण सिटीजन चार्टर में निर्धारित समय-सीमा के तहत निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भूईंया पोर्टल में तकनिकी खराबी को तत्काल दूरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों की मांग पर तुरंत उन्हें ऋण पुस्तिका दिए जाने को कहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
