शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशी बाई का निधन हो गया है। इस दुखद खबर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताया है।

CM विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा सहारा होता है।

साथ ही, उन्होंने कहा कि मां का निधन परिवार के लिए बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शिवराज सिंह चौहान और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना भी की।

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़े:  छत्तीसगढ़ के 24.59 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि