रायपुर। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज विधानसभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाॅल में प्रतिष्ठापित पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर अध्यक्ष और विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा समेत विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर अपने संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इंदिरा गांधी को उनके द्वारा लिए गए निर्भीक फैसलों और राजनीतिक दृढ़ता के लिए ’’लौह महिला’’ भी कहा जाता है । बैंको का राष्ट्रीयकरण, देश की एकता एवं अखण्डता तथा ’’गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों’’ से उन्होने हमेशा गरीबों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित किया । उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि-हम सब उनके बताये मार्ग और सिद्धांतों का अनुसरण करें।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
