नई दिल्ली : सिर्फ एक दिन बाद नए साल का आगाज़ हो रहा है. सबकी जिंदगी में 2021 में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. उसके बाद अब नए साल 2022 दस्तक दे रहा है. हर कोई नई उम्मीदों और नए जोश के साथ नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं और हर साल की तरह इस साल भी अपनी अच्छी और खुशहाल जिंदगी के लिए नए-नए रेज़ोल्यूशन्स बना रहे हैं. क्या आप ने न्यू रेजोल्यूशन्स बनाया ? हर साल यूं तो सभी लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन्स बना लेते हैं, लेकिन उन्हें पूरा बहुत कम लोग ही कर पाते हैं. लेकिन इस नए साल 2022 में आप खुद से वादा करें कि आप जो भी रेजोल्यूशन्स बनाएंगे, उन्हें जरूर पूरा करेंगे. हम आपको कुछ खास न्यू ईयर रेजोल्यूशन्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी जिंदगी में बेहतर बदलाव ला सकते हैं.
तो चलिए बात करते हैं कुछ रेजोल्यूशन्स के बारे में
खुद को वक्त दें
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खुद को ही टाइम देना भूल गए हैं. चाहे सुबह के 10 मिनट का मेडिटेशन हो या फिर शाम की 15 मिनट की वॉक. खुद को वक्त देने और ध्यान देने की कोशिश करें. अपनी छोटी-बड़ी खुशियों का ध्यान रखें, क्योंकि जब आप खुश रहेंगे तभी अपनों को खुश रख पाएंगे. बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण लोग अपनी सेहत पर ध्यान देना ही भूल गए हैं, जिसके कारण शरीर में बीमारियां धीरे-धीरे पनपने लगती हैं. ऐसे में आपके नए साल का पहला संकल्प हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करना होना चाहिए. अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहने का रेजोल्यूशन बनाएं और उसपर कायम रहने की भी कोशिश करें. इसके लिए आप अपने खाने और एक्सरसाइज के बीच बैलेंस बनाकर रखें.


हेल्दी लाइफस्टाइल करें फॉलो
बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण लोग अपनी सेहत पर ध्यान देना ही भूल गए हैं, जिसके कारण शरीर में बीमारियां धीरे-धीरे पनपने लगती हैं. ऐसे में आपके नए साल का पहला संकल्प हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करना होना चाहिए. अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहने का रेजोल्यूशन बनाएं और उसपर कायम रहने की भी कोशिश करें. इसके लिए आप अपने खाने और एक्सरसाइज के बीच बैलेंस बनाकर रखें.


ट्रैवल करें
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा…जी हां, बॉलीवुड की ये फिल्म लाइफ का बहुत ही बढ़िया मैसेज देती है. आप इस साल नई-नई जगहों पर घूमें और जिंदगी के हर पल का मज़ा लें. 2 साल से तो कोरोनावायरस की वजह से लोगों का अधिकतर समय लॉकडाउन और कई तरह की पाबंदियों में ही निकल रहा है. कोरोना वायरस की वजह से कई लोग स्ट्रेस में रहने लगे थे . लेकिन आप 2022 में नई-नई जगहों पर घूमकर अपनी जिंदगी को एक बार फिर से खुशहाल बना सकते हैं, क्योंकि ट्रैवल करने से ना सिर्फ आपकी सोच फ्रेश होती है, बल्कि सारी टेन्शन भी गायब हो जाती हैं.


अपना बजट बनाएं
अपनी सुविधा के अनुसार अपने लिए एक बजट तैयार करें और इस पर योजना बनाएं कि इसे कैसे फॉलो कर सकते हैं. बजट आपको आगे आने वाली किसी भी बड़ी समस्या से बाहर निकालने में मदद कर सकता है और नए साल में जितना हो सके तरीके से खर्च करें और अपने पैसों को बचाएं. 2022 की शुरुआत अपने लिए एक अच्छा बजट बनाकर करें.


हेल्दी खाने का आदत डालें
आज कल की लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने खानपान में ध्यान नहीं दे पाते हैं। साल 2021 जाते-जाते लोगों को यह सिखा गया है कि हेल्दी चीजों का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है. इसलिए इस साल यह रेजोल्यूशन्स लें कि आप सिर्फ हेल्दी चीजों का सेवन करेंगे, क्योंकि हेल्थ है तो वेल्थ है. जी हां, इस साल हेल्दी खाएं और अपने शरीर का ध्यान रखें, क्योंकि तन अच्छा होगा तो मन भी अच्छा रहेगा और अगर मन अच्छा होगा तो लाइफ का हर एक काम अच्छा होगा.


आने वाले साल की आप सभी को बहुत- बहुत शुभकामनायें
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
