आकांक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट, अवंती विहार-रायपुर में मोटिवेशन इंडिया की स्वालंबन योजना के अंतर्गत व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन रंगूनवाला फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में मोटिवेशन इंडिया ने बताया कि उनका उद्देश्य व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं को गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता प्रदान करना है। वितरण की गई कस्टमाइज़ेबल व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार डिजाइन की गई हैं, जिससे उन्हें अधिक आराम, सहजता और आत्मविश्वास मिलता है।
कस्टमाइज़ेबल व्हीलचेयर के प्रमुख लाभ:
- शरीर और स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार एडजस्टेबल
- दैनिक जीवन में कार्यों को आसानी से पूरा करना
- बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास में वृद्धि
- सामाजिक समावेश और स्वतंत्र जीवन
लाभान्वित हुए उपयोगकर्ताओं ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रयास से उनके जीवन में नई ऊर्जा और स्वतंत्रता आई है। आकांक्षा इंस्टीट्यूट और मोटिवेशन इंडिया का उद्देश्य समाज में विशेष जरूरतमंद व्यक्तियों को अधिक अवसर और सशक्तिकरण प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में श्रीमति साधना नायक (निदेशक, प्रशासन), श्री नित्यानंद जायसवाल (सी.ओ.ओ), श्रीमती शीला पिल्लई (सहायक प्राध्यापक) और श्री आकश सोनकर (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, मोटिवेशन इंडिया) की उपस्थिति रही। साथ ही, आकांक्षा संस्थान के स्टाफ सदस्य शाहजाद बेगम शेख, शशि ठाकुर, दुर्गा मिश्रा और पद्मा चक्रधारी भी उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
