मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव में जिले 7 करोड़ 32 लाख और 2 करोड़ 46 लाख लौटाए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सत्ता संभालने के बाद चिटफंउ कंपनियों में जिन निवेशकों की राशि डृबी थी उन्हें वापस करने का निर्णय लिया गया था। राज्य सरकार ने न्यायालय से इन कंपनियों की संम्पत्तियों को कुर्की के आदेश लेकर उन्हें कुर्क कर राशि जुटाई गई। इसी क्रम में राजनांदगांव में इससे पहले राजनांदगांव में 16796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रूपये वापस किये गए थे, वापस की गई 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि को मिलाकर राजनांदगांव जिले में अब तक 9 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि निवेशकों को वापस लौटाई जा चुकी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस की। यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति को नीलाम कर वसूल की गई है।
गौरतलब है कि राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
राजस्व विभाग को न्यायालय ने दिया आदेश
पटवारियों के माध्यम से चिटफंड कंपनियों की संपत्ति का पता लगाने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। चिटफण्ड कंपनियों के निवेशकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 300 कंपनियों का विवरण तैयार किया गया है, जिसे जांच के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय को भेजा गया है। जिसके अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम घोटिया में चिटफण्ड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की कुल 9.72 एकड़ भूमि को कुर्की करने अंत:कालीन आदेश पारित कर विशेष न्यायालय (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) को अंतिम आदेश के लिए प्रस्तुत किया गया है। चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर नीलामी से 2 करोड़ 46 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं, इसे निवेशकों को वापस की जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
