आज विजयदशमी के पावन पर्व के मौके पर जिले के पुलिस लाइन में एसपी पारुल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अस्त्र सस्त्रों की विधि विधान से पूजा अर्चना की हर साल आज के दिन पुलिस विभाग द्वारा अस्त्र सशत्र की पूजा की जाती है, इस दौरान पुलिस लाइन के सभी अधिकारी कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा शस्त्र पूजा के साथ ही शस्त्र चला कर भी देखा गया, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कहा कि दशहरा के अवसर पर पुलिस विभाग के जितने भी अस्त्र-शस्त्र हैं, सभी का विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है, क्योंकि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार और बुराई को समाप्त कर अच्छाई एवं सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।