•सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी गठन में पिछडा संगठन प्रभारी पुनिया नाराज
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में मिशन 2023 की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई्र गई। कांग्रेस काय्रकारिणी की बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी गठन और राजीव भवन निर्माण सहित कुछ अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक बूथ कमेटी का पुनर्गठन का कार्य पूरा नहीं होने पर पुनिया ने नाराजगी जाहिर की है।
कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीएल पुनिया ने कहा कि विस्तार से कई विषयों पर चर्चा की गई। सभी जिलाध्यक्ष ने अपनी अपनी बातें रखी। सदस्य बनाना, बूथ कमेटी बनाना और राजीव भवन निर्माण की प्रगति के बारे में चर्चा हुई. संगठन को किस तरफ से और मजबूत किया जाए। आने वाले चुनाव की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए। उसमें किस तरह से बंपर जीत हासिल की जाए इस पर भी चर्चा हुई। सरकार पर किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच में किस तरह से पहुंचा जाए. जन पहुंचने का प्रयास किया जाए. इन विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यता के टारगेट पर उन्होंने कहा कि कुछ जिलों ने बहुत अच्छा काम किया है. कुछ जिले पीछे है, लेकिन उन्होंने वादा किया है कि 15 दिन के अंदर उसे पूरा का कर लेंगे। वहीं 15 फरवरी तक बूथ कमेटी का गठन करने भी कहा गया है। यह कोई चिंता की बात नहीं है। वहीं इस साल चलने वाले पार्टी के कार्यों की रणनीति बनाई. साथ ही आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्य की रूपरेखा तैयार की गई।
क्रॉस वोटिंग पर कमेटी करेगी जांच
क्रॉस वोटिंग को लेकर पीएल पुनिया ने कहा कि मामले में कमेटी बना दी गई है. जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. चाहे वह कितना भी बड़ा पदाधिकारी, अधिकारी ही क्यों ना हो
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
