रायपुर। एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के औसर पर प्रदेश के सात पुलिसकर्मियो को ‘शौर्य पदक’ से सम्मानित किया जायेगा। बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात और नक्सल मोर्चे पर कामयाबी दिलाने वाले इन जवानों को ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ से नवाजा जाएगा। 7 जवानों में से 2 जवान फ़िलहाल दंतेवाड़ा में पदस्थ है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया गया की इन जवानो में से 5 जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ है, जिनमे से एक सहायक उप निरीक्षक और चार प्रधान आरक्षक है, वही दो आरक्षक शामिल हैं।
सोमारू कड़ती – सहायक उप निरीक्षक
दंतेवाड़ा केशर लाल सरोज 228- प्रधान आरक्षक
दंतेवाड़ा बैसाखू राम सोम 218- प्रधान आरक्षक
नारायणपुर पुनउ राम दुग्गा 831-प्रधान आरक्षक
नारायणपुर सकेन्द्र कुमार नेताम 751- प्रधान आरक्षक
नारायणपुर विवेक सिंह 709 – आरक्षक
नारायणपुर रमेश कुमार अंधारे 714- आरक्षक
नक्सलियों के खिलाफ मुहीम में न पुलिसकर्मियो ने दिलाई है बड़ी सफलताएं


ये जवान पिछले कई सालों से नक्सलियों का सामना करते आए हैं। नक्सल ऑपरेशन में कई बड़ी सफलताएं भी दिलाई हैं। कई बड़े एनकाउंटर में शामिल होकर कई नक्सली लीडरों को ढेर किया है। दंतेवाड़ा के जवान सोमारू और केशर लाल बुरगुम, गुमियापाल व तिमेनार के जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल रहे हैं।
बुरगुम में माओवादियों के बड़े कैडर के 5 नक्सली, वहीं तिमेनार में 8 नक्सलियों को इन्होंने ढेर किया है। साथ ही गुमियापाल में एक हार्डकोर इनामी नक्सली को भी मार गिराया है। नारायणपुर जिले में पदस्थ जवानों ने माड़ इलाके में नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे में कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
