इस साल आप बनायें अपनी क्रिसमस पार्टी को कुछ खास . स्पेशली बच्चों के लिए. जो की अब से लेकर अगले साल क्रिसमस तक आपकी पार्टी को करेंगे याद. क्रिसमस पार्टी को यादगार बनाने के लिए आप कुछ ऐसे गेम्स प्लान कर सकते हैं. वो भी ऐसे गेम्स जो क्रिसमस पर आने वाले मेहमानों के लिए बेहद ही मजेदार साबित होंगे. इन गेम्स में अगर आप सिर्फ फूड से जुड़े गेम्स प्लान करेंगे तो मजा भी दुगना हो जाएगा. क्योंकि, आपने पार्टी के लिए जो डिशेज तैयार की हैं उन्हें खाने का मजा बढ़ जाएगा और खेल ही खेल में कुछ नई डिशेज भी तैयार हो जाएंगी.

read more: https://nukkadnews.in/patwari-and-panchayat-secretary-died-in-two-separate-road-accidents/

तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे फूड गेम्स जो आपकी क्रिसमस पार्टी को ज्यादा दिलचस्प बना देंगा. ये गेम्स आपके मजे को दोगुना कर देंगें

read more: https://nukkadnews.in/a-vehicle-full-of-school-children-crashed-cm-bhupesh-baghel-ordered-an-inquiry-to-the-collector/

रोज कुकी जंप

ये तो आप जानते है कि केक और रोज कुकीज क्रिसमस की जान होती है. हम आपको बताते है की आपको करना क्या होगा आपको रोज कुकीज को धागे से बांध कर रस्सी से टांग देना है, एक समान हाइट पर फिर बच्चों से जंप कर रोज कुकीज खाने के लिए कहें. जो सबसे ज्यादा कुकीज खाएगा वो गेम का विनर होगा.

मार्शमेलो टावर

पार्टी में छोटे बच्चों को इंगेज रखने के लिए ये एक मजेदार गेम है. इससे बच्चे बोर भी नहीं होंगे और किसी को परेशान भी नहीं करेंगे. इस गेम में आपको अलग अलग रंग के मार्शमेलो बच्चों को देने हैं और उन्हें एक के ऊपर एक रख बैलेंस करने के लिए कहना है. वो चाहें तो सिंगल लेयर बनाएं या नीचे से ज्यादा मार्शमैलो का बेस तैयार करते हुए टावर बैलेंस करें. जिसका टावर सबसे ज्यादा ऊंचा हो जीत उसी की होगी. बच्चों कि इन्जॉयमेंट भी हो जाएगी .

गेस द सॉस

ये गेम बड़ा मजेदार है. इसमें आपको अलग अलग तरह की सॉस रखना है. जो गेम खेलने आएगा उसकी आंखों पर ब्लाइंड फोल्ड बंधा होगा. उसे टेस्ट करके बताना है कि कौन सी सॉस चखी है. इसे थोड़ा टफ बनाने के लिए आप दो अलग अलग सॉसेज मिक्स करके भी टेस्ट करवा सकते हैं.

कप केक डेकोरेशन

अगर ये गेम आप अपनी पार्टी में रखेगें तो इस गेम के लिए आपको उतने कप केक चाहिए जितने मेहमान या गेम में इंटरेस्टेड लोगों की संख्या है. जाहिर तौर पर थोड़ी बड़ी उम्र के बच्चे भी इस गेम का हिस्सा बनना चाहेंगे. सबसे पहले तो आपको उन्हें कप केक डेकोरेट करने के अलग अलग आइटम देने हैं और फिर कप केक सजाने का एक निश्चित समय भी. चाहें तो वहीं जजेस का एक पैनल भी बना सकते हैं जो ये तय करे कि किसने सबसे सुंदर कप केक डिजाइन किया है. उसके बाद ये तय होगा की कोन विनर है .