रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। इसे लेकर राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में धान खरीदी के लिए किसानों को आज से टोकन दिया जाएगा। आदेश के मुताबिक सभी समितियों में लघु और सीमांत किसानों को टोकन में प्राथमिकता दी जाएगी।
1 दिसंबर से किसान टोकन के मुताबिक अपना धान बेच सकेंगे। एक किसान को धान खरीदी के लिए तीन टोकन दिया जाएगा। इसके हिसाब से किसान तीन बार धान बेच पाएंगे।
105 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 2058 समितियों के जरिए धान खरीदी की जाएगी। वहीं 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरूआत से पहले केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन पूरा भी पूरा कर लिया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
