छत्तीसगढ़ में सीएम की लड़ाई अब दिल्ली जा पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने आज दिल्ली में राहुल गांधी के कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव के समर्थन में नारे लगाए।

दरअसल सिंहदेव दिल्ली में हैं। जहां वे राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित पेगासस और बेरोजगारी के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारे लगा रहे थे। उनका नारा था ‘छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा बाबा बोल रहा है’

बता दें कि ढाई-ढाई साल के मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों का कहना था कि मामले का पटाक्षेप हो चुका है. मसला अब खत्म हो चुका है। लेकिन दिल्ली में सिंहदेव समर्थकों के इस प्रदर्शन को आलाकमान पर प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर देखा जा रहा है।