रायपुर। महिलाओं के लिए इतने कानून बनने के बाद भी आखिर महिलायें सेफ क्यूं नहीं हैं ।राजधानी रायपुर के कमल विहार से नाबालिग के साथ गैंगरेपसे का मामला सामने आ रहा है। आपको बता दें की नाबालिग 16 साल की थी।आरोपियों ने ऑटो में दुष्कर्म को अंजाम दिया था। 10 दिसंबर को घटित घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी रहमान अली और जावेद को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके में रहने वाले रहमान अली और जावेद ने 16 साल की नाबालिग से उसको घुमाकर लाने की बात कहते हुए ऑटो में बिठाकर कमल विहार की ओर ले गए, जहां नाबालिग के साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित नाबालिग को पचपेड़ी नाका के पास छोड़ दिया। उसके बाद पीड़िता वहां से पैदल अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को पूरी जानकारी दी।

यह मामला 10 दिसंबर को घटित हुआ , उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के घर जाकर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता अपने परिजनों के साथ रविवार को थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई गौतम गावड़े ने बताया कि आरोपियों और पीड़िता के बीच पहले से जान पहचान थी।