ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से किया। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश के 2200 से अधिक उद्यमी और प्रदर्शक शामिल हुए, जबकि रूस को “कंट्री पार्टनर” के रूप में विशेष स्थान दिया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश आज मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का हब बन चुका है और जल्द ही सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी नई ऊँचाइयाँ छुएगा। हमारी सेनाएं स्वदेशी उत्पाद चाहती हैं और यूपी इसमें अहम योगदान देगा।”
उन्होंने बताया कि GST सुधारों से व्यापार जगत को नई ऊर्जा मिल रही है। पहले 1000 रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था, जो 2017 में जीएसटी आने के बाद 50 रुपये रह गया। अब नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार के बाद यही टैक्स घटकर सिर्फ 35 रुपये हो गया है।
मोदी ने उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा- “यूपी में निवेश कीजिए, यहां की MSMEs के सामर्थ्य का उपयोग कीजिए और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उत्पाद तैयार कीजिए। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसमें यूपी की भूमिका सबसे अहम होगी।”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आयोजन केवल व्यापार का मंच नहीं है, बल्कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने का अवसर भी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
