महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना सुबह मेकअप अप्लाई करती हैं, ये तो आप सबको पता है की ठीक वैसे ही रात में मेकअप को हटाना भी बहुत जरूरी है। हालांकि आप सभी इस बात को अच्छी तरह जानते है, लेकिन फिर भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो इसे फॉलो नहीं करते हैं। जिसकी वजह से त्वचा पर मुंहासे और पिंपल्स हो जाते हैं। ज्यादातर समय लोग आलस महसूस करते हैं जब भी उन्हें मेकअप हटाना होता है। क्योंकि सोने से पहले वो बहुत ज्यादा थक जाते हैं। कई लोग मेकअप रिमूव करने के लिए बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट लेकर आ जाते हैं। लेकिन कई लोग बजट में सामान न होने के कारण इसे नहीं खरीदते ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ चीजों से अपने मेकअप को रिमूव कर सकते हैं।
तो चलिए हम आपको बताते है की किन चीजों का इस्तेमाल कर आप अपना मेकअप रिमूव कर सकते हैं
1) नारियल का तेल
मेकअप रिमूव करने के लिए नारियल तेल से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। इसके लिए आप थोड़े से तेल को कॉटन पर लेकर चेहरे को साफ करें या फिर इसे थोड़ा सा हथेली पर लेकर चेहरे की मसाज करें और फिर कॉटन से साफ करें।
2) ऑलिव ऑयल
स्किन के लिए ऑलिव ऑयल काफी फायदेमंद है। खासकर ड्राई और सेंसेटिव स्किन के लिए ये बेहद फायदेमंद साबित होता है। ये चेहरे से मेकअप पूरी तरह साफ कर देगा।
3) एलोवेरा
ये तो आप सब जानते ही है की एलोवेरा जेल स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता हैं। ऐसे में आप अपने इवनिंग स्किन केयर रूटीन में इसे शामिल कर सकते हैं। इसे आप बादाम के तेल के साथ मिक्स करें और फिर स्किन की मसाज करें अंत में कॉटन से साफ करें।
4) खीरे का जूस
ताजगी और कूलिंग एलिमेंट के साथ खीरे के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट है। साथ ही मेकअप रिमूव करने में भी ये आपकी मदद करेगा।
5) दूध
दूध के स्किन पर ढेरोंं फायदे हैं। स्किन लाइटनिंग से लेकर स्किन की परेशानियों तक ये बेहद काम का है। मेकअप रिमूव करने के लिए अगर आप दूध का इस्तेमाल कर रही हैं तो कच्चे दूध को कॉटन में लें और फिर इससे मेकअप क्लीन करें।
फेस क्लीन करने के बाद क्या करें
आप अपने फेस को क्लीन करने के बाद टोनर, मॉइश्चराइजर और सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से जब आप सुबह उठती हैं तो स्किन एकदम क्लीन दिखाई पड़ती है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
