हमारे इंडियन कल्चर में दिवाली को बहुत महत्व दिया जाता है। महिलाएं हमेशा फेस्टिवल में कुछ न्यू लुक टॉय करने की कोशिश में रहती हैं , और ज्यादा तर महिलाएं ट्रेडिशनल वेयर्स कैरी करती है उसमें भी नंबर वन पर होती है साड़ी। तो अगर आपने इस मौके के लिए साड़ी खरीद ली है लेकिन अभी उसका ब्लाउज़ सिलवाना बाकी है और इसके लिए आप कुछ स्टाइलिश डिज़ाइन्स की तलाश कर रही हैं तो एक नजर यहां जरूर डालें। यहां हम आपके लिए चुनकर लाएं हैं ऐसे डिज़ाइन्स, जो लगेंगे आपकी साड़ी पर बेहद खूबसूरत।
- पफ स्लीव ब्लाउज़


इसमें हाफ स्लीव ट्रांसपेरेंट और पफ स्लीव है तो वहीं हाफ स्लीव को टाइट रखा गया है। मतलब यहां एक ही ब्लाउज़ में दो तरह का स्टाइल कैरी किया जा सकता है। जो डेफिनेटली साड़ी के साथ परफेक्ट लगेगा।
- शर्ट स्टाइल ब्लाउज


कॉटन, खादी की साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज़ बेहद जंचते हैं। तो अगर आप ऐसी साड़ी दिवाली पर पहनने वाली हैं तो उसे टीमअप करें इस तरह के ब्लाउज़ के साथ। इस तरह के ब्लाउज़ को आप ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन पर भी पहन सकती हैं।
- बोट नेक ब्लाउज़


इस तरह का ब्लाउज़ भी साड़ी के साथ पेयर कर अलग और यूनिक लुक क्रिएट किया जा सकता है। बोट नेक के साथ लेस फैब्रिक का कॉम्बिनेशन है।
- फुल स्लीव राउंड नेक ब्लाउज़


दिवाली के दौरान मौसम में हल्की ठंडक भी रहती है तो ऐसे मे शॉल या जैकेट कैरी करने की जगह आप ब्लाउज़ फुल स्लीव वाला कैरी करें। ये बिल्कुल भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं। अच्छा लगने के साथ ही आपको कंफर्टेबल भी रखेगा।
- नूडल स्ट्रेप ब्लाउज़


बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक के लिए नूडल स्ट्रैप ब्लाउज़ का ऑप्शन चुनें। ये कॉटन, ऑर्गेन्जा, शिफॉन, जॉर्जेट ज्यादातर साड़ियों के साथ आसानी से टीमअप किए जा सकते हैं और लुक को तो ग्लैमरस बनाएंगे ही।
इन ब्लाउज़ को न सिर्फ आप साड़ी के साथ कैरी कर सकती है बल्कि इन्हें आप स्कर्ट , जीन्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये फैशन काफी ट्रेंड में हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
