चेन्नई। आपने ये तो सुना ही होगा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में एक पुरुष से काम नहीं हैं। ये बात चेन्नई की एक महिला इंस्पेक्टर ने बता दिया कि महिलाएं किसी भी मोर्चे पर कम नहीं हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में महिला पुलिसकर्मी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। चेन्नई के टीपी छत्रम इलाके में एक कब्रिस्तान में बेसुध पड़े एक शख्स को भारी बारिश के बीच बचाने वाली पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी के वीडियो की हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने उस व्यक्ति को अपने कंधे पर उठाकर रेस्क्यू किया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

देंखे वीडियो ; pic.twitter.com/jDS9M6Djvw

ANI_HindiNews (@AHindinews)

चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल ने महिला इंस्पेक्टर की खुले दिल से तारीफ करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर राजेश्वरी हमेशा ही ऐसे काम करती हैं। इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने चेन्नई के टीपी चतरम में एक कब्रिस्तान में बेहोश पड़े शख्स की मदद की थी।