भारत और वियतनाम के बीच मजबूत होते संबंधों के बीच वियतनाम राष्ट्रपति तो लाम का दौरा बेहद महत्वपूर्ण। बुधवार को नई दिल्ली के ऐतिहासिक हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा हुई। यह बैठक कूटनीतिक और रणनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।
वियतनाम राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, रणनीतिक साझेदारी पर जोर
इससे पहले वियतनाम राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने उनका अभिनंदन किया। यह दौरा भारत-वियतनाम के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। स्वागत समारोह में सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली, जब बच्चों ने पारंपरिक पोशाक में दोनों देशों के झंडे लहराए। वियतनाम राष्ट्रपति के इस दौरे को दोनों देशों के बीच मजबूत होते कूटनीतिक संबंधों की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
बोधगया से मुंबई तक कार्यक्रम, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस
भारत पहुंचने के बाद वियतनाम राष्ट्रपति तो लाम सबसे पहले बोधगया गए और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे दिल्ली पहुंचे, जहां कई अहम बैठकों का दौर जारी है। प्रधानमंत्री मोदी और वियतनाम राष्ट्रपति के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार, और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी वियतनाम राष्ट्रपति से मुलाकात कर रणनीतिक सहयोग पर बातचीत की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि भारत और वियतनाम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे कर रहे हैं।
अपने दौरे के दौरान वियतनाम राष्ट्रपति मुंबई भी जाएंगे, जहां वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में एक बिजनेस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में दोनों देशों की भूमिका को और मजबूत करेगा।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में बढ़ सकते हैं बिजली के दाम
ममता बनर्जी का हमला: ‘90 लाख वोट काटे गए, लोकतंत्र की हत्या’
रायपुर राज्यपाल के सख्त निर्देश: जल संरक्षण, पौधरोपण और ग्रामीण आजीविका पर बड़ा फोकस
