• महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को लगा तगड़ा झटका
  • 30 साल में सबसे ज्यादा 14.23% पहुंची थोक महंगाई

रायपुर। देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ महंगाई भी चरम पर है। वहीं सामने आई एक रिपोर्ट पर विपक्ष हमलावर हो गई है। नवंबर में देश में थोक महंगाई के रिपोर्ट सामने आने पर मोदी सरकार को तगड़ा झटका लगा है। वहीं अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर हमलावर हो गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। अपने पोस्ट में सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि जो तीस साल में नहीं हुआ वह केंद्र की भाजपा सरकार ने करके दिखा दिया। जनता सब देख रही है। मोदी है तो मुमकिन है।

सीएम भूपेश का ट्वीट

मोदी सरकार को तगड़ा झटका

बता दें कि थोक महंगाई इंडेक्स (wholesale price index) के मोर्चे पर मोदी सरकार को झटका लगा है। नवंबर में थोक महंगाई 14.23% पर पहुंच गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने में ये 12.54% पर थी। सितंबर में ये आंकड़ा 10.6% था। इससे पहले सोमवार को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (consumer price index) आधारित रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। ये नवंबर में बढ़कर 4.91% हो गई। अक्टूबर में ये इंडेक्स 4.48% था।