नई दिल्ली। आइकॉनिक मोटरसाइकिल ब्रांड Yezdi इंडियन मार्केट में वापस लौट आया है। जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं, कि कंपनी नए Yezdi ADV की टेस्टिंग कर रही है, और इस मोटरसाइकिल को अगले कुछ महीनो में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन इस बार ये जावा मोटरसाइकिल का हिस्सा नहीं होगी, बल्कि स्वतंत्र रूप से कंपनी इसे बेचेगी। इस खबर की जानकारी जावा मोटरसाइकिल ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। कयास लगाए जा रहे थे कि महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा क्लासिक लेजेंड्स में निवेश के बाद जावा मोटरसाइकिल, बीएसए और येज़्डी की वापसी होगी।

अगर हम बात करें भारत में आने वाले Yezdi मॉडल की तो, एक नई एडवेंचर मोटरसाइकिल को हाल के दिनों में भारत में सड़कों पर परीक्षण करते हुए देखा गया था। वहीं Classic Legends ने भारत में Yezdi Roadking के लिए एक ट्रेडमार्क भी दर्ज किया है। इसके अलावा कंपनी ने YezdiRoadking.com को भी रजिस्टर किया है। मॉडल की वैधता के साथ-साथ भी वेबसाइट का नाम 2024 तक प्रदान किया जायेगा। आपको बता दें की अभी Yezdi Roadking के आगमन के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, आनंद महिंद्रा ने भी इस खबर की पुष्टि ट्विटर के माध्यम से की है जहां उन्होंने कहा है कि इस लेजेंड की वापसी होने वाली है, जहां जावा मोटरसाइकिल ने कहा है कि येज़्डी बतौर अलग ब्रांड काम करेगी और इसकी बिक्री का भी अलग सेल्स नेटवर्क होगा, वहीं येज़्डी ने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट खोल लिया है। ट्रेडमार्क किए नाम से साफ होता है कि देश में कंपनी की पहली मोटरसाइकिल येज़्डी रोडकिंग होगी जो पहले भी इसी नाम से मार्केट में बेची जाती थी। और अभी भी ऐसी नाम से बेचीं जाएगी। जब क्लासिक लीजेंड्स ने Yezdi Roadking ट्रेडमार्क के लिए एप्लाई किया तब Yezdi की वापसी की उम्मीदें बढ़ गई।