दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अगर आप गाड़ी में ईंधन भरवाने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले पॉल्युशन सर्टिफिकेट जरूर चेक कर लें. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोक लगाने के लिए सरकार ने अब पेट्रोल पर भी चेकिंग टीम तैनात करने का आदेश दिया है. ऐसे में PUCC सर्टिफिकेट साथ में न रखने पर आपका 10 हजार रुपये का चालान कट सकता है।
प्रदूषण मुक्त भारत के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी के तहत एक और अभियान लागू किया गया। लागू किये गए नए अभियान के तहत अगर आपका प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र नहीं बना है या फिर नवीनीकरण नहीं हुआ है तो अब पेट्रोल पंप पर भी आपका चालान कटेगा।
राजधानी में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए चलाये जा रहे इस अभियान के तहत अगर आपका पीयूसी सर्टिफिकेट वैध नहीं है तो पेट्रोल पंपों पर आपका ई-चालान काटा जायेगा। इस अभियान के तहत उन सभी वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी जो बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के सड़कों पर दौड़ रही है।
परिवहन विभाग के डीसी अनुज भारती ने बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया है, कि सभी वाहन प्रदूषण उत्सर्जन मानक का पालन कर रहे हैं। यदि पीयूसी प्रमाणपत्र अमान्य पाया जाता है तो ऐसे में हम ई-चालान भेजेंगे।
इस अभियान के तहत राजधानी दिल्ली के 100 ट्रैफिक जंक्शनों पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से 8 बजे की दो शिफ्टों में 2,500 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को तैनात किया जाएगा। जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपीलों की जानकारी देने वाले पर्चे भी बांटेंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
