रायपुर में युवती को कार से सड़क किनारे फेके जाने वाले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं।

पिछले दिनों राजधानी के उरला थाना इलाके में कार से युवती को फेंके जाने का मामला सामने आया था। जिसमें ये बातें भी सामने आई थी कि युवती पिछले 5 दिनों से रायपुर शहर में है। इसके अलावा ये भी जानकारी मिली कि उसके पहले युवती रायपुर के कालीबाड़ी स्थित सखी सेंटर में थी। जहां से वो देर रात गाली गलौज करके भाग गई थी।

इसके 3 दिन बाद युवती उरला इलाके में मिली तो ये कहा गया कि एक कार से कुछ युवकों ने उसे बाहर फेंक दिया है। अब पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने भरत भारद्वाज शर्मा समेत 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों आरोपी हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी यहां कबीर नगर में रहकर कोरियर का काम किया करते थे। इस मामले में तहसीलदार का कहना है कि युवती ने बयान दिया है कि वो पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती.