छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सख्ती के साथ काम कर रही है। इस पर पुलिस प्रशासन को हर मामले में लगातार सफलता भी मिल रही है. चाहे वो किसी भी तरह की तस्करी हो या फिर बड़े से बड़ा अपराध, छत्तीसगढ़ पुलिस आए दिन छोटे से लेकर बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है।
लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी मामले हैं जिनको सुलझाने में पुलिस को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालही में एक मामला सामने आया है जिसमें बीते दिन शहर के उरला इलाके में एक युवती अचेत अवस्था में सड़क के किनारे पाई गई। जानकारी मिली कि लड़की को कुछ लोगों के द्वारा सड़क के किनारे चलती कार से फेंका गया है. बाद में सीसीटीवी के माध्यम से जानकारी मिली कि कार से दो लड़कों ने उतरकर युवती को कार से फेंका और फरार हो गए।
पुलिसिया कार्रवाई में युवती से कई तरह की जानकारी मिल सकती है। लेकिन फिलहाल अभी युवती खुद पीड़ित है इसीलिए पुलिस भी सख्ती नहीं कर पा रही है. इसीलिए मामला वहीं पर रुका हुआ है. फिलहाल घटना में जिन लोगों का नाम सामने आए हैं, उन लड़कों का कहना है कि उनको उस युवती से कोई मतलब नहीं है।
सूत्रों से पता चला है कि युवती पिछले 5 दिनों से रायपुर में है। सखी सेंटर की टीम ने भी युवती को अपने पास रखा था। लेकिन युवती विवाद करके वहां से भाग गई। लड़की सखी सेंटर से गाली गलौज करके क्यों भागी, मुंबई से रायपुर किसके बुलावे पर और क्या करने के लिए आई थी ? इन सारे सवालों का जवाब पुलिस जल्द ढूंढ निकालेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
