रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार अभियान अपने पूरे शबाब पर है। इस बीच कांग्रेस ने बीरगांव नगर निगम पर कब्जे के लिए मंत्रियों-विधायकों की ड्यूटी लगा दी है। शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए तीन मंत्री, एक सांसद, 11 विधायक, निगम-मंडल और आयोग के पदाधिकारियों के अलावा पड़ोसी रायपुर के 28 पार्षदों को भी मैदान में उतार दिया है। इन नेताओं को एक-एक बूथ की जिम्मेदारी दी गी है।

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश के बाद नेताओं को ये जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री रवि घोष ने इन नेताओं की सूची जारी कर दी है। इसमें कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

मंत्री चौबे कर रहे लीड

रविंद्र चौबे रायपुर के प्रभारी मंत्री हैं, इस वजह से वे प्रचार अभियान को लीड भी कर रहे हैं। सांसद छाया वर्मा को भी यहां प्रचार के लिए लगाया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू भी इस मोर्चे पर होंगे। विधायक विकास उपाध्याय, शिशुपाल शोरी, उत्तरी गणपत जांगड़े, विनोद चंद्राकर, शकुंतला साहू, कुंवर सिंह निषाद, रामकुमार यादव, दलेश्वर साहू, छन्नी साहू और कुलदीप जुनेजा को भी प्रचार की कमान सौंपी गई है।

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

बिलासपुर और रायपुर महापौर भी मैदान में

बिलासपुर महापौर रामशरण यादव और रायपुर महापौर एजाज ढेबर को भी इस प्रचार टीम का हिस्सा बनाया गया है। इनके साथ ही रायपुर नगर निगम के 28 कांग्रेस पार्षद बीरगांव में कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। बीरगांव सहित प्रदेश के 15 शहरों के आम चुनाव में 20 दिसंबर को मतदान होगा।

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट